हरिद्वार, फरवरी 16 -- आंगनबाड़ी वर्करों ने 12 सूत्रीय मुद्दों को लेकर रोशनाबाद स्थित कलक्ट्रेट परिसर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष रितेश चौहान ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी वर्करों के मानदेय में 140 रुपये रोजाना की वृद्धि करे और केंद्र सरकार को 150 रुपये रोजाना बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजे। सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये दिए जाने का शासनादेश जारी होने तक 300 रुपये की प्रस्तावित कटौती रोकी जाए। बायोमेट्रिक मशीन से न जोड़ा जाए और सुपरवाइजर पद पर हर साल वरिष्ठता के आधार पर भर्ती निकाली जाए। जिला महामंत्री शबनूर ने कहा कि 60 की आयु पूरी करने पर एकमुश्त एक लाख रुपये दिए जाएं। सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष की जाए। केवाईसी और फेस कैप्चरिंग प्रक्रिया को सरल बनाया जाए। इसके अलावा भी कई मुद्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.