कटिहार, जून 22 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में संचालित समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) की विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण, पोषण ट्रैकर, अपार एवं आभा आईडी निर्माण समेत महिलाओं और बच्चों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी योजनाओं में लापरवाही पर डीएम सख्त सात दिन में भूमि चिन्हित कर एनओसी देने का निर्देशबैठक के मुख्य बिंदु समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने लंबित आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यपालक अभियंता को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। सरकारी भूमि चि...