लखीसराय, मार्च 20 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। कजरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी द्वारा दी जाने वाली विभिन्न सेवाओं और महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं ने मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, मोटा अनाज को बढ़ावा देने की पहल तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इन योजनाओं के माध्यम से बालिकाओं के शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य और सशक्तीकरण को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई, जिसे मुख्यमंत्री ने सराहते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों की प्रशंसा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...