कोडरमा, अप्रैल 5 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका यूनियन (सीटू) का तीसरा जिला सम्मेलन रविवार को साहू धर्मशाला में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता शोभा प्रसाद, विमला देवी और संतोषी देवी की तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल ने संयुक्त रूप से की। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सीटू के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाएं काफी मेहनत से कार्य करती हैं, लेकिन उन्हें उसके अनुरूप उचित मानदेय नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से मानदेय में वृद्धि और सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। सम्मेलन के अंत में सर्वसम्मति से 31 सदस्यीय नई जिला कमिटी का गठन किया गया। इसमें संतोषी देवी को अध्यक्ष, बेबी कुमारी को सचिव और उर्मिला देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं शोभा प्रसाद, वर्षा रानी, विमला देवी और चिंतामणि देवी को उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.