बगहा, अप्रैल 10 -- गौनाहा। गौनाहा प्रखंड की माधोपुर पंचायत स्थित पकड़ी बिसौली आंगनबाड़ी केंद्र-180 में शुक्रवार को विटामिन डी-3 सिरप पिलाने के बाद 25 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। एक-एक कर बच्चों को बेचैनी होनी लगी और वे बेहोश होने लगे। इससे वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी मिलते ही अभिभावकों के साथ ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई। बच्चों को तत्काल गौनाहा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज खबर लिखे जाने तक जारी था। गौनाहा रेफरल अस्पताल के डॉ. कौशिक कुमार ने बताया कि फिलहाल सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज चल रहा है। अब सभी बच्चे सामान्य हो रहे हैं। हालांकि रीना देवी ने बताया कि मेरी पुत्री मानवी कुमारी हमलोगों को नहीं पहचान पा रही है। वह सुध-बुध खो चुकी है। वह अटपटी बातें कर रही है।ग्रामीणों ने बताया कि एएनएम शिम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.