कोडरमा, अप्रैल 1 -- चंदवारा। चंदवारा पश्चिम पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती के सम्मान में गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्थानीय मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा के अलावे सेविका, सहायिका, पोषण सखी व सहिया उपस्थित थी। कार्यक्रम के दौरान पांच सफाई, पांच तैयारी व तिरंगा भोजन (स्थानीय पोषण युक्त आहार) के महत्व की विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर मुखिया ने कहा कि यह कार्यक्रम मातृ व शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वस्थ समाज निर्माण की मजबूत नींव रखते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.