नैनीताल, मई 23 -- गरमपानी। पोखरी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गर्भवती महिलाओं को सम्मानित कर गोद भराई की रस्म निभाई गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विनीता बिष्ट, सहायिका सीता ने बताया कि महिलाओं को पौष्टिक आहार भी वितरित किया गया। साथ ही महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...