रांची, फरवरी 28 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के हाकेदाग पंचायत के हाकेदाग गांव में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र नाथ बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी, मुखिया हरिपद मांझी एवं ग्राम प्रधान महेंद्र नाथ बेदिया ने संयुक्त रूप से किया। निर्माण कार्य समाज कल्याण विभाग मद से किया जाना है। मौके पर जिप उपाध्यक्ष ने जमीन दाता दुबराज बेदिया, लालदेव बेदिया, कुंज बिहारी बेदिया एवं उनके माता आलोमनी देवी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ग्रामीणों को निर्माण कार्य में सहयोग करने का आग्रह किया। वहीं उन्होंने संवेदक को तय समय में गुणवत्ता पूर्ण काम करने का निर्देश दिया। इस मौके भाजपा रामपुर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार बेदिया, वार्ड सदस्य लखीमनि देवी सेविका सुनिता देवी, सहायिका नमीता देवी, हरिचरण करमाली समेत ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.