गोंडा, मार्च 17 -- छपिया, संवाददाता। आंगनबाड़ी और सहायिका भर्ती से जुड़े मामले में बीते दिन सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मंगलवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय छपिया में भर्ती प्रक्रिया से जुड़े दर्ज मुकदमे की विवेचना शुरू हो गई है। मंगलवार को विवेचक सुरेश यादव कार्यालय पहुंचे और सीडीपीओ वंदना समेत अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। मामले की गहराई से जांच के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) भी निकलवाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऑडियो की सत्यता और उसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। वहीं इस प्रकरण का मुख्य आरोपी मन्नू अभी फरार है। एसओ प्रबोध कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.