आंगनबाड़ी भर्ती में रिश्वत लेते सफाईकर्मी गिरफ्तार
बस्ती, मई 21 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कप्तानगंज विकासखंड में आंगनबाड़ी भर्ती के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन टीम ने एक सफाई कर्मचारी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान मौके पर हंगामा भी हुआ और टीम की गाड़ी को नुकसान पहुंचाया गया। कप्तानगंज ब्लॉक के पोखरा न्याय पंचायत अंतर्गत परसपुरा में तैनात सफाई कर्मचारी शिवमूरत पर बाल विकास परियोजना कार्यालय में ब्रोकर की भूमिका निभाते हुए आंगनबाड़ी नियुक्ति के नाम पर 25 हजार रुपये लेने का आरोप था। कप्तानगंज थाना क्षेत्र की महिला ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी。
गिरफ्तारी की प्रक्रिया बताया जा रहा है कि एंटी करप्शन टीम कई दिनों से मामले की निगरानी कर रही थी। गुरुवार को टीम ने एडीओ पंचायत कार्यालय कप्तानगंज के पास शिवमूरत को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.