बहराइच, अप्रैल 4 -- चर्दा। क्षेत्र के लखैया गांव में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया को लेकर विवाद सामने आया है। ग्राम निरहू्ंगांव निवासी राम निवास यादव ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर आरक्षण नियमों में विसंगति का आरोप लगाया है और मामले की जांच की मांग की है। आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र लखैया तृतीय में सहायिका पद के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की अभ्यर्थी का चयन होना चाहिए था, लेकिन काउंसिलिंग में अनुसूचित जाति (एससी) की अभ्यर्थी को शामिल कर लिया गया। 4 फरवरी 2026 को विकास भवन बहराइच में आयोजित काउंसिलिंग में प्रदर्शित सूची में भी एससी अभ्यर्थी का नाम दर्ज था। निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.