आंगनबाड़ी भर्ती में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग
गोंडा, अक्टूबर 5 -- गोण्डा, संवाददाता। आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में कथित अनियमितताओं को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन उत्तर प्रदेश सीटू ने विभाग पर सवाल उठाए हैं। यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप शुक्ला ने भर्ती प्रक्रिया की जांच कराने और शिकायतों का जल्द निस्तारण करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में हुई भर्ती में एक अभ्यर्थी का तीन बार आय प्रमाणपत्र बदलकर उसे बीपीएल श्रेणी में लाया गया और इसके बाद नियुक्ति दी गई। वहीं, एक अन्य मामले में अभ्यर्थी को उसके गांव के बजाय दूसरी ग्राम पंचायत में नियुक्ति दिए जाने की शिकायत सामने आई है। दिलीप शुक्ला ने कहा कि भर्ती की विज्ञप्ति जारी होने से लेकर कई चरणों में हुई काउंसलिंग तक अलग-अलग शिकायतें सामने आती रही हैं। जब सहायिका पद पर चयन मेरिट के आधार पर होना है तो परियोजना से जिला स्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.