फतेहपुर, मार्च 24 -- असोथर/बहुआ। ब्लॉक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सीडीओ के अचानक पहुंचने से हड़कंप मच गया। अफसरों के साथ विभागीय समीक्षा के दौरान आंगनबाड़ी बच्चों की डंप खेल सामग्री पर सीडीपीओ को फटकार लगा दी। अस्पताल में मिली खामियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिया। मंगलवार को असोथर ब्लॉक पहुंचे सीडीओ पवन कुमार मीना ने आईजीआरएस, जनता दर्शन रजिस्टर को जांचा। सेवा पुस्तिका, जीपीएफ पासबुक को जांचते हुए बाबू से पूछताछ की। साथ ही विभागीय कार्यो की समीक्षा करते हुए बीडीओ राहुल मिश्रा को निर्देश दिया। सरांय खालिस सीएचसी में निरीक्षण के दौरान जनिकपुर की रहने वाली रीता देवी ने एक्स-रे और बिजली न होने पर जांच न होने की शिकायत की। सीडीओ ने अधीक्षक देवराज पर नाराजगी जाहित कर तत्काल जनरेटर शुरु कराने के निर्देश द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.