कोडरमा, दिसम्बर 16 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। ब्लॉक परिसर स्थित चिल्ड्रेन पार्क में मंगलवार को पोषण सखी समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत अतिरिक्त सेविका सह पोषण सखी के मानदेय बढ़ोतरी एवं अन्य मांगों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि लंबे संघर्षों के बाद झारखंड सरकार ने पिछले वर्ष पोषण सखी को पुनः बहाल तो किया, लेकिन उन्हें मात्र तीन हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मंईयां योजना के तहत बिना कार्य के 2500 रुपये दिए जा रहे हैं, जबकि कार्यरत पोषण सखी को केवल 3000 रुपये मानदेय मिलना कामकाजी महिलाओं का अपमान है। बैठक में मानदेय वृद्धि और ड्रेस कोड की मांग को लेकर आंदोलन शुरू करने के उद्देश्य से जनवरी माह में पोषण सखी सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.