उन्नाव, जून 22 -- फतेहपुर चौरासी। क्षेत्र के गांव अहमदाबाद माथर में आंगनबाड़ी सहायिका के चयन में पक्षपात का आरोप लगाते हुए एक आवेदिका ने अफसरों को शिकायती पत्र देते हुए जांच की मांग की। गांव निवासी रेनू पत्नी नीरज ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने और अन्य महिलाओं ने आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए आवेदन किया था। लेकिन उसका नाम चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया, जिसका चयन किया गया वह प्रधान की सम्बन्धी है। मांग की कि चयन प्रक्रिया की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- महिला ने चयन प्रक्रिया में पक्षपात का लगाया आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...