आंगनबाड़ी केन्द्र के लिए 3 डिसमिल भूमि जरूरी
सीतामढ़ी, मार्च 8 -- शिवहर। जिले के भूमिहीन व भवनहीन आंगनवाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण को लेकर भूमि चिन्हित करने के लिए शनिवार को आईसीडीएस के तहत कार्यरत महिला पर्यवेक्षिका की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला पर्यवेक्षिकाओं को आंगनवाड़ी केन्द्रों के भवन निर्माण को लेकर भूमि चिन्हित करने के संवंध में दिशा-निर्देश दिया गया। आंगनवाड़ी के लिए चिन्हित भूमि का खाता, खेसरा, रकवा, इत्यादि इकठ्ठा करने के संवंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिला समन्वयक द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए भूमि चिन्हित करने के संवंध में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि चिन्हित भूमि संवंधित आंगनवाड़ी केन्द्र के पोषक क्षेत्र में अवस्थित होना आवश्यक है। आंगनवाड़ी केन्द्र के लिए कम से कम 3 डिसमिल भूमि उपलब्धता होना जरूरी है। सभी महिला पर्यवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.