सीवान, मार्च 2 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिवस पर आईसीडीएस के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जीविका दीदियों द्वारा निर्मित ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन डीपीसीयू जीविका द्वारा रविवार को किया गया। इस दौरान जिले के पचरुखी, सिसवान व नौतन प्रखंड के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 1200 ड्रेस का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी के बच्चे नए ड्रेस प्राप्त कर काफी खुश व उत्साहित नजर आए। बच्चों के चेहरे पर प्रसन्नता साफ झलक रही थी। इससे कार्यक्रम का माहौल और भी आनंदमय हो गया। मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक करुणा शंकर ने बताया कि बिहार सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल के माध्यम से न केवल आंगनबाड़ी के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण ड्रेस उपलब्ध कराई जा रही है, बल्कि सीवान जिला के लगभग 2500 जीविका दीदियों को सिलाई कार्य के माध्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.