सीवान, अक्टूबर 5 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन दिवसीय आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों पर किया गया। अभियान के अंतिम दिन गोदभराई, अन्नप्राशन, जन जागरुकता व सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 19, 20, 191, 193, 237 व 241 में किया गया। इस दौरान बच्चों में फल, मिष्ठान व पठन-पाठन सामग्री वितरण भी किया किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता जायसवाल ने की। कार्यक्रम में पश्चिमी जिला प्रभारी लालबाबू कुशवाहा ने कहा की सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के जरुरतमंद व वंचित वर्ग तक सेवा व जागरुकता पहुंचानी है। मौके पर मालती देवी, सुनीता देवी, मंजू देव...