बिहारशरीफ, सितम्बर 1 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीडीसी सारा अशरफ ने कलेक्ट्रेट में मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। आंगनबाड़ी केन्द्रों के भवन निर्माण कराने के लिए भूमि उपलब्ध कराने का सीओ को आदेश दिया। उन्होंने कहा कि एनओसी प्राप्त वैसी भूमि जो वर्तमान में भवन निर्माण कराने योग्य नहीं है, इसकी स्थलीय जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। मौके पर आईसीडीएस डीपीओ अर्चना कुमारी, डीआरडीए डायरेक्टर अजीत कुमार, मनरेगा डीपीओ प्रवीण कुमार व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...