सुल्तानपुर, अप्रैल 21 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मकसूदन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से वितरित किए गए पुष्टाहार में कीड़े मिलने की शिकायत सामने आई है। शिकायत की पुष्टि होने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पुष्टाहार को कब्जे में लेकर सील कर दिया है। लाभार्थी एवं भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद के राष्ट्रीय सचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी, सुलतानपुर से दूरभाष पर शिकायत दर्ज कराई थी कि केंद्र से वितरित दाल एवं दलिया में कीड़े पाए गए हैं। शिकायत पर सीडीपीओ प्रवीण कुमार विश्वकर्मा एवं डीपीओ शरद त्रिपाठी ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर जांच की। जांच में शिकायत की पुष्टि हुई। यह भी पढ़ें- पोषाहार वितरण को लेकर उठे सवाल, जांच होगी डीपीओ ने केंद्र पर उपलब्ध पुष्टाहार को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया। डीपीओ शरद...