आंगनबाड़ी केंद्र में सेंधमारी, गैस सिलेंडर की चोरी
पूर्णिया, जून 25 -- बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के रौटा पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-53 में बीती रात चोरों ने सेंधमारी कर गैस सिलेंडर की चोरी कर ली। घटना के बाद केंद्र संचालन एवं बच्चों के भोजन निर्माण की व्यवस्था प्रभावित हो गई है। मामले को लेकर केंद्र की सेविका ने रौटा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सेविका सारिका कुमारी ने बताया कि बुधवार सुबह जब वह केंद्र संचालन के लिए आंगनबाड़ी पहुंची तो देखा कि केंद्र की पक्की दीवार में सेंध लगाई गई है। अंदर रखे गैस सिलेंडर को अज्ञात चोर चुरा ले गए थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों से पूछताछ और खोजबीन की गई, लेकिन सिलेंडर का कोई सुराग नहीं मिल सका। उन्होंने बताया कि चोरी हुआ गैस सिलेंडर केंद्र में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने के काम आता था। इसके चोरी हो जाने से बच्चों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.