आंगनबाड़ी केंद्र में लाभार्थियों को दिया जा रहा अक्षर ज्ञान
हल्द्वानी, जून 10 -- नैनीताल l नैनीताल शहर के रजा क्लब स्थित आंगनबाड़ी केंद्र अब सिर्फ पोषण का ही नहीं, बल्कि प्रारंभिक शिक्षा का भी मजबूत केंद्र बनते जा रहा है। केंद्र में लाभार्थियों को अक्षर ज्ञान से जोड़ा जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र में आने वाले 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को अक्षर ज्ञान के साथ-साथ खेल-खेल में सीखने की गतिविधियां भी कराई जा रही हैं। इससे बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास बेहतर हो रहा है। उन्होंने कहा कि कविता, कहानी, चित्रों और खिलौनों के माध्यम से बच्चों को हिंदी वर्णमाला, गिनती तथा रंगों की पहचान कराई जा रही है। खेल गतिविधियों से बच्चों में टीम भावना और रचनात्मकता का भी विकास हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.