आंगनबाड़ी केंद्र में लगे पंखे, मिली गर्मी से राहत
गंगापार, जून 27 -- गर्मियों की छुट्टियों के बाद खुले भुलई आंगनबाड़ी केंद्र में भीषण गर्मी के कारण बच्चे प्राथमिक विद्यालय की ओर चले जाते थे। यह स्थिति देखकर बच्चाराम यादव इंटर कॉलेज के प्रबंध निदेशक नरेंद्र सिंह यादव ने शनिवार को केंद्र में दो पंखे उपलब्ध कराकर तत्काल लगवाए। पंखे लगने से नौनिहालों को गर्मी से राहत मिली और उनके चेहरों पर खुशी लौट आई। इस अवसर पर विद्योत्तमा यादव, गीता भारतीय, करिश्मा यादव, सुभद्रा देवी, संगीता देवी सहित कई ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.