आंगनबाड़ी केंद्र में मिली खामियां, सीडीपीओ ने सेविका को किया शोकॉज
घाटशिला, अप्रैल 12 -- पोटका, संवाददाता। प्रखंड की सीओ सह प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) निकिता बाला ने शनिवार को प्रखंड के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इनमें माटकू सरदार पाड़ा, हेंसलबील (उत्तर) व पिछली आंगनबाड़ी केंद्र शामिल हैं। तीनों केंद्रों में बच्चों की उपस्थिति, भोजन की गुणवत्ता, टीएचआर पैकेट, केंद्र का साफ-सफाई व रखरखाव आदि की जांच व पूछताछ की। निरीक्षण में माटकू के आंगनबाड़ी केंद्र में भारी अनियमितता मिली। यहां केंद्र पर बच्चों को अंडा नहीं दिए जाने की शिकायत मिली। रजिस्टर का अप-टू-डेट मेंटेन नहीं पाया गया। बच्चे भी नदारत थे। केंद्र का रखरखाव भी सही नहीं था। यहां की सेविका करुणा महतो है। सेविका को चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण जारी किया है। सीडीपीओ निकिता बाला ने कहा है कि सभी सेविकाएं अपने कार्य व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.