कानपुर, दिसम्बर 18 -- कानपुर। नगवां प्राथमिक विद्यालय परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार का दिन कुछ अलग रहा। यहां बच्चों की हंसी, खिलखिलाहट और चमकती आंखों ने पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया। अवसर था आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाली नन्हीं इशिता के चौथे जन्मदिन का। यह आयोजन केवल एक बच्चे के जन्मदिन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उस बदलती आंगनबाड़ी व्यवस्था की तस्वीर बना, जहां बचपन को सहेजने और मुस्कान संजोने की कोशिश साफ दिखाई दी। फूलों और रंगीन गुब्बारों से सजे आंगनबाड़ी केंद्र में जैसे ही इशिता ने केक काटा, बच्चों की तालियों से पूरा परिसर गूंज उठा। केक के साथ खिली इशिता की मुस्कान मानो पूरे केंद्र में फैल गई। इस खास पल के साक्षी बने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, जिन्होंने नन्हीं इशिता को जन्मदिन की शुभक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.