मिर्जापुर, अप्रैल 19 -- मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने शनिवार को मझवां ब्लाक के ग्राम बजहा के प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्कूल परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए टीकाकरण कैम्प, टीकाकरण की जानकारी लेते हुए क्षेत्र के शत-प्रतिशत बच्चों को मानक के अनुरूप टीकाकरण करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात स्कूल परिसर में ही स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र/कक्ष में पहुंचने पर मौके पर उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्री सरोज देवी ने बजहा ग्राम पंचायत में संचालित चार आंगनबाड़ी केन्द्र के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय चारो आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलाकर कुल 06 बच्चे ही उपस्थित पाए गए। केन्द्र पर बच्चों को गिनती सिखाने के लिए लगाया गया फ्लैक्स भी उखड़कर लट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.