बागेश्वर, मार्च 11 -- आंगनबाड़ी केंद्र खेती में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत दो बेटियों का जन्मदिन मनाया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बेटियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने दोनों बच्चियों वेदेही और तपस्या को आशीर्वाद देते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने भी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और समाज में बेटियों को समान अवसर देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्राथमिक विद्यालय खेती के अध्यापकों तथा अभिभावकों ने भी विशेष सहयोग किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तारा पाठक ने सभी अतिथियों तथा उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.