कोडरमा, फरवरी 11 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। चंदवारा प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार से फाइलेरिया से बचाव को लेकर दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत चंदवारा पश्चिमी पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-2 में फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा खिलाई गई। यह दवा 2 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए अनिवार्य है। उम्र के अनुसार दवा की खुराक अलग-अलग निर्धारित की गई है। यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलाया जायेगा। इसी क्रम में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत चंदवारा पश्चिमी पंचायत के मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा आंगनवाड़ी पहुंचकर दवा का सेवन किया। इस दौरान सहिया गायत्री देवी, सेविका चिंतामणि देवी, पोषण सखी ममता कुमारी व सहायिका सुधा देवी की उपस्थिति में लोगों को दवा खिलाई गई। सभी पंचायतवासियों से अपील है कि अपने नजदीकी आंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.