हाजीपुर, मार्च 25 -- पटेढ़ी बेलसर। संवाद सूत्र बेलसर थाना क्षेत्र के मझौली पंचायत स्थित एक आंगनवाड़ी केंद्र को चोरों ने निशाना बनाया। वार्ड संख्या 6 स्थित उत्तरी भाग के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 84 में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। केंद्र की सेविका साधना सिंह ने बताया कि चोरों ने केंद्र के पीछे लगी जाली को काटकर अंदर प्रवेश किया और दो गैस सिलेंडर,गैस चूल्हा, बर्तन, दाल-चावल सहित अन्य आवश्यक सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह करीब 8 बजे सेविका केंद्र की साफ-सफाई के लिए पहुंचीं। अंदर का सामान बिखरा देख उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। इस संबंध में सेविका साधना सिंह द्वारा बेलसर थाने में बुधवार को लिखित आवेदन दिया ग...