सहरसा, अप्रैल 21 -- सहरसा, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर कुमारी उषा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 63 हटियागाछी में सोमवार को अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेविका पूनम देवी की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ज्योति कुमारी की 6 माह की बच्ची वैष्णवी ने पहली बार अन्न ग्रहण किया। कार्यक्रम को खास बनाने के लिए पूरे आंगनबाड़ी केंद्र को विभिन्न खाद्य सामग्रियों से सजाया गया था।कार्यक्रम में सेविका राधा कुमारी, रविया फरहद, नुजहद प्रवीण, सबाना सुल्ताना, लावण्या प्रियदर्शी तथा सहायिका जायदा खातून उपस्थित रहीं।इस मौके पर सेविका पूनम देवी ने बच्ची की मां को शिशु के उचित खान-पान और पोषण संबंधी विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्साह के साथ मनाया गया अन्नप्राशन उत्सव यह भी पढ़ें- महिलाओं को संतुलित एवं पौष्...