पूर्णिया, मार्च 11 -- रूपौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के नाथपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमितता बरते जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। इसको लेकर जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने विद्यालय परिसर में बैठक कर मामले पर चर्चा की। बैठक के दौरान प्रस्ताव पारित किया गया कि रजिस्टर के अनुरूप बच्चों की उपस्थिति केंद्र पर सुनिश्चित की जाए तथा निर्धारित मीनू के अनुसार बच्चों को पोषाहार उपलब्ध कराया जाए। पंचायत के मुखिया विजय कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका द्वारा बच्चों के पोषाहार वितरण सहित अन्य कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है, जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई है। वहीं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पुष्पा रानी ने बताया कि मामले की सूचना प्राप्त हुई है। इसकी जांच कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.