गढ़वा, मार्च 11 -- गोदरमाना, प्रतिनिधि। रंका प्रखंड अंतर्गत गोदरमाना स्थित आंगनबाड़ी सेंटर में लगा चापाकल पिछले 8 महीना बंद पड़ा हुआ है। केंद्र में सोलर प्लेट द्वारा संचालित वाटर पंप था। उसकी खराबी की सूचना पर ऑपरेटर बनाने पहुंचा था। उसे नहीं बनाया जा सका। उल्टे वह हैंड पंप का सेट भी निकाल कर अपने साथ ले गया। उससे चापाकल भी बंद हो गया। उसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को पानी पीने और बच्चों के लिए खाना बनाने के लिए नदी से पानी लाना पड़ रहा है। उक्त कारण सहायिका-सेविका को परेशानी उठानी पड़ रही है।आंगनबाड़ी की सेविका ममता कुमारी ने बताया कि चापाकल का बोरिंग पिछले 8 महीना से बंद पड़ा है। रंका से मिस्री चापाकल बनाने के लिए आया हुआ था। उसने बताया कि चापाकल का बोर धंस गया है। पाइप जाम हो चुका है।चार पांच आदमी लेकर आएंगे तब यह बन पाएगा। वह मिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.