कटिहार, सितम्बर 30 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के डंडखोरा पंचायत स्थित उरांव टोला आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 004 में पोषण माह के तहत मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में आकर्षक रंगोली बनाकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में बीसीएम पुष्पा सिंह, सीएचओ नरेंद्र कुमार, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका एवं आशा कर्मी मौजूद रहे। स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों और गर्भवती महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के सेवन, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य देखभाल तथा कुपोषण से बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य पर नियमित ध्यान देने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की आवश्यकता बताई गई। यह भी प...