आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण व स्वच्छता की दी गई जानकारी
बलरामपुर, मई 22 -- ललिया, संवाददाता। विकास खंड हर्रैया सतघरवा के ग्राम पंचायत मथुरा के आंगनबाड़ी केंद्र मथुरा बनकसिया में पोषण, स्वच्छता व बच्चों के समग्र विकास को लेकर जागरूकता बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीडीपीओ शिव कुमार मिश्र ने की। इसमें ग्रामीणों, महिलाओं व अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक के दौरान बच्चों एवं अभिभावकों को स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। बच्चों के साथ हाथ धोने की सही विधि का प्रदर्शन कर नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने के महत्व को समझाया गया। सीडीपीओ शिव कुमार मिश्र ने कहा कि स्वच्छता अपनाने से कई बीमारियों से बचाव संभव है। साथ ही बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है। इस दौरान बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास तथा नियमित देखभाल को लेकर भी अभिभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.