मिर्जापुर, अप्रैल 9 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बरहां खुर्द गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर गुरुवार को एक भी बच्चा मौजूद नहीं मिला, जिससे व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए। केंद्र पर 42 बच्चों का नामांकन बताया गया, लेकिन मौके पर कोई भी बच्चा नहीं दिखा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सुनीता देवी व सहायिका चंदा देवी ने बताया कि बच्चे प्राथमिक विद्यालय में बैठ जाते हैं, जिन्हें ढूंढना पड़ता है। केंद्र भवन न होने के कारण आंगनबाड़ी का संचालन प्राथमिक विद्यालय के एक कक्ष में ही किया जा रहा है। कार्यकर्ती ने स्वीकार किया कि बच्चों को वहीं मिड डे मील भी दिया जाता है। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश चंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि उनकी सहमति से आंगनबाड़ी के बच्चों को भी एमडीएम उपलब्ध कराया जाता है। सीडीपीओ अनुराधा देवी ने कहा कि नामांकन के अनुरूप...