सोनभद्र, सितम्बर 27 -- खलियारी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से नगवां ब्लॉक क्षेत्र स्थित आंगनबाड़ी केंद्र खलियारी-3 पर शनिवार को बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम ग्राम प्रधान आरती जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। क्षेत्रीय सुपरवाइजर कुसुम देवी ने बताया कि अन्नप्राशन कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिशु के जन्म के बाद छह माह तक मां का दूध उसके लिए प्रमुख आहार होता है। छह माह की आयु पूरी होने के बाद बच्चे को धीरे-धीरे पूरक आहार देना शुरू किया जाता है। इसी क्रम में कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप में सूजी की खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान माताओं को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए पालक, गाजर, दाल सहित विभिन्न पौष्टिक खाद्...