बेगुसराय, फरवरी 8 -- बलिया। प्रखंड के भगतपुर स्थित शीतल सीएलएफ के अंतर्गत स्टिचिंग यूनिट का शुभारंभ रविवार को किया गया। वहां जीविका दीदियों के रोजगार हेतु सिलाई इकाई खोली गयी है जिसमें 30 जीविका दीदी आंगनबाड़ी केंद्र हेतु ड्रेस का सिलाई कर रही हैं। इससे जीविका दीदियों का उत्साह बढ़ गया है। बलिया प्रखंड के बीपीएम राजीव कुमार रंजन, सुमित कुमार तथा जिला से आए पंकज कुमार, श्याम सुंदर कुमार, सामुदायिक समन्व्यक मीनाक्षी कुमारी, कंचन कुमारी, प्रेम कुमार एवं शीतल सीएलएफ की अध्यक्ष धनवंती देवी, सचिव पुष्पम कुमारी, बबली कुमारी, पिंकी कुमारी आदि उपस्थित थे। मीनाक्षी कुमारी ने बताया कि महिलाओं को रोजगार हेतु सिलाई घर का विधिवत उद्घाटन किया गया है। इसमें 30 जीविका दीदी आंगनबाड़ी केंद्र के लिए ड्रेस सिलाई का कार्य करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.