आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को पढ़ाई में सहयोग करेंगे शिक्षक
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सरकारी स्कूल के दो शिक्षक नामित होंगे। निकटवर्ती मैप किए गए आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सभी स्कूल को यह निर्देश मिला है। इन बच्चों को ये शिक्षक शैक्षणिक सहयोग करेंगे।निकटवर्ती विद्यालयों के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को शैक्षणिक सहयोग प्रदान करने तथा बच्चों के शत-प्रतिशत ट्रांजिशन को लेकर यह कार्ययोजना बनाई गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों को विद्यालय में प्रवेश से पूर्व आवश्यक शैक्षणिक दक्षताओं से युक्त करने को लेकर शैक्षणिक सहयोग करना है। संबंधित स्कूल के प्रधानाध्यापक कक्षा-1 के नामित शिक्षक को निकटवर्ती मैप किए गए आंगनबाड़ी केंद्र को शैक्षणिक सहयोग प्रदान करने के लिए तत्काल प्रभाव से निर्देशित करेंगे। एक विद्यालय से एक से अधिक आंगनबाड़ी सम्बद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.