हाजीपुर, फरवरी 26 -- हाजीपुर जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने गोरौल में जीविका दीदी के सिलाई घर का किया निरीक्षण, आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच पोशाक वितरित जिलाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह ने आज गोरौल प्रखंड में जीविका समूह द्वारा संचालित "दीदी का सिलाई घर" का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिलाई केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा वहां कार्यरत जीविका दीदियों से संवाद कर उनके कार्यों की सराहना की। विदित हो कि गोरौल स्थित इस सिलाई घर में कुल 350 सिलाई मशीनें संचालित हैं, जहाँ लगभग 400 जीविका दीदियाँ सिलाई कार्य में संलग्न हैं। यहाँ एस.सी./एस.टी. विद्यालयों के बच्चों की पोशाक, "दीदी की रसोई" में कार्यरत कर्मियों की वर्दी, स्कूल बैग, अस्पताल के मरीजों के वस्त्र सहित अन्य आवश्यक सामग्री का निर्माण कर आपूर्ति की जा रही ...