वाराणसी, मई 12 -- वाराणसी, हिटी। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की ही भांति आंगनबाड़ी केंद्र के प्री प्राइमरी स्तर के बच्चों का भी निपुण असेसमेंट कराया जाएगा। डीएम सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को जिला पोषण समिति की बैठक में यह निर्देश दिया है। कलक्ट्रेट सभागार में पोषण समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि पोषण के साथ-साथ आंगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों की पढ़ाई पर भी ध्यान दिया जाए। चूंकि यही बच्चे प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में प्रवेश लेते हैं। इसलिए इनकी स्कूल रेडीनेश प्रोग्राम के तर्ज पर तैयारी करायी जानी चाहिए। उन्होंने निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर शैक्षिक गतिविधियों का दैनिक कैलेंडर जारी किया जाए और इसकी विधिवत मॉनिटरिंग की जाए। आवश्यकतानुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण भी कराया जाए और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों ...