बेगुसराय, मार्च 1 -- मटिहानी। बाल विकास परियोजना कार्यालय मटिहानी एवं जीविका कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान मेंजगतपुरा (रामदिरी-1 पंचायत) के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-3 में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच जीविका दीदी द्वारा निर्मित पोशाक का वितरण किया गया। सीडीपीओ नीतू निहारिका ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। इस तरह के आयोजन से बच्चों में उत्साह बढ़ता है और उन्हें प्रोत्साहन मिलता है। मौके पर एलएस अदिति कुमारी, बीपीएम जीविका मुन्ना कुमार, आंगनबाड़ी सेविका कंचन कुमारी, माला कुमारी, हेमलता कुमारी, गुड़िया कुमारी, अंजू कुमारी सहित जीविका कैडर के सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.