आंगनबाड़ी केंद्र के कमरे में भरे भूसे को बीडीओ और सचिव ने हटवाया
उरई, मई 14 -- माधौगढ़, संवाददाता। चितौरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के कमरे में भूसा भरा होने, बरामदे में पशु बांधने की सूचना से प्रशासन हरकत में आया। गुरुवार दोपहर बीडीओ सदींप मिश्रा, सचिव अमित यादव के साथ मौके पर पहुंचे। आंगनबाड़ी में रखें भूसा को बाहर निकाल कर कमरे को खाली कराया गया।विकासखंड क्षेत्र के ग्राम चितौरा में छह साल पहले निर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र का भवन हैंडओवर न होने से बच्चों की पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई थी। ग्रामीणों ने भवन खाली देख आंगनबाड़ी के कमरें में भूसा रख दिया। वहीं बरामदा में पशु बांधे जाने लगे। आंगनबाड़ी कार्यकत्री कौशिल्या का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र में जरूरी संसाधन न होने से भवन हैंडओवर नहीं लिया गया। ठेकेदार आधा अधूरा भवन बना कर चले गए। भवन को हैंड ओवर करने की औपचारिकता ठंडे बस्ते में चली गई। आंगनबाड़ी केंद्र प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.