गोरखपुर, मई 4 -- कैँपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरपुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में अराजक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने केंद्र का ताला तोड़कर अंदर रखे महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए तथा बच्चों की तौल करने वाली मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंचे करमैनी चौकी इंचार्ज आदर्श त्रिवेदी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है। कुछ महीने पूर्व इसी विद्यालय से सोलर पैनल चोरी होने की घटना भी सामने आई थी, लेकिन ...