दुमका, दिसम्बर 9 -- दलाही। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के बड़ा डुमरिया पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कप्सियो में बुनियादी व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। मंगलवार सुबह खबर संकलन के दौरान पाया गया कि केंद्र में सेविका देवकी देवी अनुपस्थित थीं, जबकि ठंड के मौसम में केवल पांच बच्चे ही उपस्थित मिले। स्वेटर विहीन बच्चे ठंड से ठिठुरते दिखे। केंद्र में मौजूद सहायिका सरस्वती देवी बच्चों के लिए दाल, चावल और हल्दी आदि गुणवत्ताहीन सादी खिचड़ी और हलवा तैयार कर रही थीं, लेकिन उनके पास न ड्रेस कोड था न ही निर्धारित केप। वहीं पोषण सखी नामिका देवी बच्चों को पढ़ाती हुई दिखाई दीं। ग्रामीणों के अनुसार सेविका देवकी देवी पिछले दो दिनों से केंद्र नहीं पहुंच रही हैं। मंगलवार को भी उन्होंने डॉक्टर के पास जाने की बात कही और केंद्र नहीं आईं। इस मामले में आंगनबाड़ी पर्यवेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.