बलिया, मार्च 30 -- बलिया, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश स्तर पर नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र के भवन एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय भवन का लोकार्पण तथा शिलान्यास का लाइव प्रसारण विकास भवन सभागार में दिखाया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज के अलावा जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पांडेय के अलावा बाल विकास परियोजना अधिकारी रसड़ा, सीयर, दुबहड़, बांसडीह, बेलहरी, मनियर, नवानगर, पन्दह, बेरूआरवारी, मुरलीछपरा, बैरिया, रेवती एवं नगरा एवं जिले की समस्त सेविकाएं तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने लाइव प्रसारण देखा। सीएम ने जिले के सोहांव एवं चिलकहर ब्लॉक में नवनिर्मित बाल विकास परियोजना कार्यालय सहगोदाम का लोकार्पण किया गया। इस दौरान सोहांव और चिलकहर के भाजपा मंडल अध्यक्ष, बीडीओ व अन्य अधिकारी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.