उरई, फरवरी 25 -- उरई। हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम उरई के कोंच रोड स्थित गेस्ट हाउस में हुआ। ब्लॉक की प्रत्येक न्याय पंचायत से को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों से पांच पांच बच्चों का चयन किया गया। इस प्रकार 55 निपुण बच्चों को सम्मानित कर स्टेशनरी प्रदान की गई। मुख्य अतिथि बाबूलाल तिवारी एमएलसी ने कहा बाल्यावस्था में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कार ही भविष्य की मजबूत नींव तैयार करते हैं।बीएसए चंद्र प्रकाश ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है जब बच्चा कक्षा एक में आए तो अपनी आयु संगत कुछ दक्षताओं को प्राप्त कर सके। इसके लिए को लोकेटेड आंगनबाड़ी में ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति की गई है। एबीएसए प्रीति राजपूत ने कहा आंगनबाड़ी में बच्चों को वंडर बॉक्स के द्वारा खेलकूद की गतिविधियां और उसके साथ ही प्रत्येक आंगनबाड़ी में प्रतिवर्ष बच्चों को स्टेशनरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.