आंगनबाड़ी केंद्रों में 8 महीने से नहीं मिली पोषाहार राशि
लातेहार, अगस्त 12 -- बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में करीब आठ महीने से पोषाहार राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। ऐसी स्थिति में सेविकाओं को केंद्रों में पोषाहार लाभार्थी बच्चों को सही ढंग से देने में कितनी परेशानी होती होगी,यह समझा जा सकता है। जैसे तैसे केंद्रों में पोषाहार संचालित किया जा रहा है। कई सेविकाओं ने बताया कि पोषाहार की राशि की मांग हमेशा की जा रही है,लेकिन विभाग के द्वारा हमेशा आवंटन का अभाव बताया जा रहा है। सरकार के पास इन गरीब बच्चों के पोषाहार की राशि की भी लगता है कमी पड़ गई है। यह भी पढ़ें- Latehar News: सेविकाओं का पांच महीने से मानदेय बाकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.