नैनीताल, मई 29 -- भीमताल, संवाददाता। बाल विकास परियोजना भीमताल के तहत माइंड पावर यूनिवर्सिटी के सभागार में शुक्रवार को बाल संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश रजवार की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं एवं विभागीय योजनाओं के संचालन पर चर्चा हुई। रजवार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन के निर्देश दिए। कहा कि कार्यकर्ता बच्चों की संख्या बढ़ाने, शिशुओं एवं बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहने देने और विभागीय योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ. रेनू मर्तोलिया, सुपरवाइजर बबली हुसैन, हेमा मासीवाल, हेमा त्रिपाठी, रीना यादव आदि भी रहीं।

हिंद...