आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया
हल्द्वानी, जून 2 -- नैनीताल। राजा क्लब स्थित नगर पालिका आंगनबाड़ी केंद्र व वार्ड नंबर 14 के केंद्र संख्या 4 में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग से पहुंचीं डॉ. पल्लवी ने बताया कि शिविर के दौरान केंद्र के 12 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच में किसी भी बच्चे में गंभीर बीमारी या कुपोषण की शिकायत नहीं मिली। डॉ. पल्लवी के अनुसार, कुछ बच्चों में सामान्य जुकाम और पेट दर्द की मामूली शिकायतें थीं, जिनके लिए मौके पर ही परामर्श व दवाएं दी गईं। उन्होंने बताया कि यदि किसी बच्चे में कोई गंभीर लक्षण पाए जाते हैं तो उसे तुरंत हायर सेंटर में इलाज के लिए रेफर करने की व्यवस्था है। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा आर्य, वीना उप्रेती, स्वाति साह, आशा जाटव आदि मौजूद रहे l
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.