लोहरदगा, मार्च 27 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में एलपीजी गैस की किल्लत की खबरों के बीच आंगनबाड़ी केंद्रों में इसका खास असर अब तक देखने को नहीं मिला है। जिले के कुल 761 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए नियमित रूप से गैस चूल्हे पर भोजन बनाया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए पोषाहार और भोजन गैस सिलेंडर की मदद से तैयार किया जा रहा है। सेविकाओं का कहना है कि फिलहाल पहले से उपलब्ध सिलेंडरों से काम चलाया जा रहा है। हालांकि आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बताया कि पिछले महीने से गैस सिलेंडर की राशि का भुगतान नहीं हुआ है। इसके कारण उन्हें कभी-कभी अपनी जेब से पैसे खर्च कर व्यवस्था बनाए रखनी पड़ रही है।सेविकाओं का कहना है कि बच्चों के भोजन में कोई बाधा न आए, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। राशि नहीं मिलने के बावजूद केंद्रों ...